Department

Big Breaking:-प्रदेश के 625 केंद्रों में आज से शुरू होगी धान और मंडुवे की खरीद, शासन ने जारी किया निर्देश

शासन ने खरीफ खरीद सत्र 2025-26 के लिए निर्देश  जारी कर दिए हैं। प्रदेश के 625 केंद्रों में आज से धान और मंडुवे की खरीद शुरू होगी

प्रदेश के 625 केंद्रों में आज से धान और मंडुवे की खरीद होगी। प्रमुख सचिव एल फैनई ने इस संबंध में आयुक्त खाद्य और विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया है।


प्रमुख सचिव ने जारी निर्देश में कहा, धान की खरीद के लिए गढ़वाल में 67 और कुमाऊं मंडल में 283 केंद्र बनाए जाएंगे। जबकि मंडुवे की खरीद के लिए गढ़वाल में 120 और कुमाऊं के 275 केंद्रों में इसकी खरीद की जाएगी।

प्रमुख सचिव ने कहा, किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने और लक्ष्य के अनुरूप खरीद वाली संस्थाओं, कर्मचारियों और अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

जबकि इसमें लापरवाही या लक्ष्य के अनुरूप खरीद में योगदान न देने पर उन्हें दंडित करने के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

निर्देश में कहा गया है कि सरकार ने धान कॉमन श्रेणी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए का 2389 घोषित किया है।

वहीं, मंडुवा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4886 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। धान और मंडुवे की खरीद 31 दिसंबर तक होगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top