Department

Big Breaking:-देहरादून मे बरसात के कारण मालसी जू पुलिया के पास सड़क का किनारा धसने के कारण उक्त मार्ग पर भारी वाहनो को किया प्रतिबंध

देर रात्रि से लगातार हो रही भारी बरसात की दृष्टिगत एसएसपी देहरादून हर स्थिति की स्वयं कर रहे हैं मॉनिटरिंग

दून पुलिस को रखा अलर्ट मोड पर

आज आयोजित होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों समय से पहुंचे अपने परीक्षा केंद्र, इसे सुनिश्चित करने के लिए पुलिस नियमित रूप से है भ्रमण शील

बरसात के कारण मालसी जू पुलिया के पास सड़क का किनारा धसने के कारण उक्त मार्ग पर भारी वाहनो को किया प्रतिबंध

मसूरी जाने वाले पर्यटकों से अनुरोध कृपया उक्त मार्ग का प्रयोग कम से कम करते हुए अन्य वैकल्पिक मार्गों का करे प्रयोग

किरषाली चौक के पास चार मंजिला इमारत के साइड का पुश्ता गिरने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस ने खाली कराई इमारत

सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ तथा फायर सर्विस की टीम मौके पर

देर रात से हो रही लगातार भारी बरसात तथा मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बारिश का रेड अलर्ट के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा हर स्थिति पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए उनकी मॉनीटरिंग की जा रही है, साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों का अलर्ट मोड पर रखा गया है।

आज जनपद के 96 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं साथ ही भारी बरसात के कारण परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए भी पुलिस नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमणशील है।

देर रात से लगातार हो रही भारी बरसात के कारण मालसी जू पुलिया के पास सड़क का किनारा बारिश के कारण धस गया है, जिस पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर भारी वाहनों को रोका जा रहा है,

मसूरी जाने वाले पर्यटकों से अनुरोध है कि कृपया उक्त मार्ग का प्रयोग कम से कम करते हुए अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

इसके अतिरिक्त भारी बरसात के कारण किरषाली चौक के पास एक चार मंजिला इमारत का साइड का पुश्ता, जिसके गिरने की संभावना है।

सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा उक्त इमारत को खाली करवाया गया है, साथ ही मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ SDRF तथा फायर सर्विस की टीम को नियुक्त किया गया है ।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top