Department

Big Breaking:-हरिद्वार में दो सालों ने मिलकर जीजा पर किया जानलेवा हमला, हथौड़े और लोहे की राड से तोड़ डाला हाथ

ज्वालापुर में दो सालों ने अपने जीजा समर खान पर हथौड़े और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनका हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोटें आईं।

बीच-बचाव करने आई नाबालिग बेटी से भी मारपीट की गई। पुलिस ने समर खान की तहरीर पर गुलजार खान और फरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में दो सालों ने मिलकर अपने जीजा पर हमला कर दिया। जिससे जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं, उनका हाथ भी टूट गया। सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं।

आरोप है कि बीच-बचाव में आरोपितों ने नाबालिग भांजी से भी मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, समर खान निवासी मोहल्ला कोटरावान ज्वालापुर ने बताया कि 16 जनवरी शाम को वह नाबालिग बेटी के साथ सामान खरीदने मंडी कुआं क्षेत्र गए थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद गुलजार खान और फरमान निवासी शाह गली मैदानियान से उसका सामना हो गया।

आरोप है कि दोनों ने उसे देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। समर ने विरोध किया तो आरोपितों ने हथौड़े और लोहे की राड से उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह जमीन पर गिर पड़े।

उनकी बेटी ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की। चीख-पुकार मचने पर आस-पास के लोगों ने जान बचाई। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसके हाथ में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोट की पुष्टि की। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुलजार और फरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top