Nainital

Big Breaking:-नैनीताल में बारात की बोलेरो खाई में गिरी तीन की मौत, चार घायल

नैनीताल में बारात की बोलेरो खाई में गिरी तीन की मौत, चार घायल।

नैनीताल के दूरस्थ क्षेत्र ओखलाकांडा में एक बार फिर से भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें एक महिला और दो पुरुष है,जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा ओखलाकांडा के कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर हुआ, जहां एक बारात की बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन में कई लोग सवार थे।

गाड़ी अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान की जा रही है। मौके पर पुलिस व प्रशासन की टीम भी पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।स्थानीय लोगों ने हादसे को लेकर गहरी नाराजगी जताई है।

उनका कहना है कि ओखलाकांडा क्षेत्र में इससे पहले भी कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अब तक सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

दुर्गम क्षेत्रों में बदहाल सड़कों, सुरक्षा दीवारों की कमी और नियमित निरीक्षण न होने के चलते ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top