Big Breaking:-उत्तरकाशी में पुल निर्माण में बजरी की जगह हो रहा था मिट्टी का प्रयोग, अनियमितता पर ब्रिडकुल परियोजना प्रबंधक निलंबित

ब्रिडकुल ने पुरोला, उत्तरकाशी में सौड़ ओसला मोटर मार्ग पर निर्माणाधीन पुल में अनियमितताओं के आरोप में परियोजना प्रबंधक अजय कुमार को निलंबित कर दिया है।

पुरोला (उत्तरकाशी)। सौड़ ओसला मोटर मार्ग पर गगाड़ गाड पर निर्माणाधीन आरसीसी पुल निर्माण में अनियमितताओं के आरोपों पर पर बड़ी कार्रवाई हुई है।

ब्रिज, रोपवे, टनल और अन्य अवसंरचना विकास निगम उत्तराखंड लिमिटेड (ब्रिडकुल) प्रबंधन ने परियोजना प्रबंधक अजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 तहत की गई इस कार्रवाई के बाद उन्हें ब्रिडकुल मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

ब्रिडकुल प्रबंधन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सौड़ से ओसला तक 30 मीटर स्पान का आरसीसी स्पैन स्टील ट्रस पुल बनाया जा रहा है।

इसके निर्माण में निर्धारित मानकों के विपरीत रेत की जगह मिट्टी का उपयोग किया गया है। प्राथमिक जांच में प्लम कंक्रीट में प्रयुक्त प्लम मात्रा भी मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई है।

इस अनियमितता से विभाग की छवि प्रभावित हुई है। साथ ही कार्य की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें