Department

Big Breaking:-इस नामी रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस परोस रहे थे शराब हुई कारवाई

राजपुर में लहासा तिब्बत किचन पर आबकारी विभाग की छापेमारी, बिना लाइसेंस पर परोसी जा रही थी शराब


आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के निर्देश पर आज शाम 6 बजे मसूरी आबकारी टीम ने राजपुर क्षेत्र के पुरुकुल गांव स्थित लहासा तिब्बत किचन रेस्टोरेंट में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में लोग मदिरा का सेवन करते पाए गए, जबकि परिसर में शराब परोसने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।


छापेमारी के दौरान Ballentine, Jamson, Oken whisky, Ranthambore, Buho Beer, Carlsberg Elephant Beer, Kingfisher Ultra Max और Rio Gold Beer के खाली कैन और बोतलें भी बरामद की गईं। टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में किसी भी बिना लाइसेंस वाले रेस्टोरेंट में शराब का सेवन न करें।


वहीं, रेस्टोरेंट संचालक सचिन सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी सरनोल के खिलाफ उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार जोशी, उप निरीक्षक शोभन सिंह रावत, नौशाद अली और भीम प्रसाद मौजूद रहे।


आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से साफ संकेत मिला है कि अवैध रूप से शराब परोसने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्त निगरानी और कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top