Nainital

Big Breaking:-उत्तराखंड में भाजपा नेता के घर आ धमका गुलदार, कुत्‍ते को गर्दन से दबोचा और खींचकर ले गया

रामनगर के छोई गांव में एक गुलदार ने पूर्व प्रधान के घर पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे मार डाला। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें गुलदार कुत्ते को खींचकर ले जाता दिख रहा है। जंगल से सटे आबादी क्षेत्रों में गुलदारों की बढ़ती आवाजाही से ग्रामीण चिंतित हैं और वन विभाग से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

रामनगर। जंगल से लगे आबादी क्षेत्रों में गुलदारों की लगातार आवाजाही बनी हुई है। छोई गांव में कुछ माह पूर्व एक होम स्टे में गुलदार के घुसने के बाद अब गुलदार ने पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया।

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत छोई गांव में 19 जनवरी को गुलदार ने पूर्व ग्राम प्रधान भगवती जोशी व भाजपा कार्यकर्ता हेम जोशी के पालतू कुत्ते को रात में हमला कर मार दिया।

घर के बाहर लगे सीसीटीवी में गुलदार के कुत्ते पर हमले का वीडियो कैद हो गया। जिसमें गुलदार घर के बाहर आंगन में आता हुआ दिख रहा है।

कुत्ते को मारने के बाद गुलदार उसे जबड़े में दबोचकर खींचकर ले गया। इस घटना के बाद पूर्व प्रधान व उनके पति ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है। बता दें कि रामनगर वन क्षेत्र से ज्यादा गुलदार गांवों में गन्ने के खेत, बाग बगीचों में रहते है। गुलदार सबसे आसान शिकार पालतू कुत्तों को निवाला बनाते हैं।

यही वजह है कि रामनगर में ग्रामीण क्षेत्रों में घरों के बाहर घूमते हुए गुलदारों की वीडियो भी सीसीटीवी में कैद होती रहती है। ग्रामीण वन विभाग से गुलदारों के आबादी में आने से रोकने की मांग कर चुके हैं।

पिछले साल गुलदार छोई में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे देवी दत्त दानी के होम स्टे के भीतर पर्यटकों के कमरे के बाहर टहलता दिखा था।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top