Nainital

Big Breaking:-उत्‍तराखंड में जश्ने ईद मिलादुनबी के जुलूस में एक युवक की मौत, घर में पसरा मातम

रामनगर। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान शुक्रवार को डीजे की तेज धमक से एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में अस्पताल ले जाते वक्त युवक ने दम तोड़ दिया। अचानक हुई इस घटना से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

भवानीगंज से निकला था जुलूस
जानकारी के मुताबिक ग्राम शक्तिनगर निवासी कासिम सैफ़ी (पुत्र मुशर्रफ सैफ़ी) शुक्रवार को भवानीगंज से निकले जुलूस में दोस्तों संग शामिल हुआ था। जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ रानीखेत रोड पर पहुंचा तो डीजे की तेज धमक से कासिम की तबीयत बिगड़ गई।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
तुरंत उसे संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। काशीपुर अस्पताल ले जाते समय ही कासिम ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

परिजनों में कोहराम, मोहल्ले में शोक
युवक की मौत की खबर लगते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मोहल्ले में गम का माहौल छा गया। जहां लोग जश्न-ए-मिलादुन्नबी की खुशियां मना रहे थे, वहीं कासिम की मौत से जुलूस की रौनक मातम में बदल गई।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top