उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्‍तराखंड में युवक की बेल्टों से बेरहमी से पिटाई, घसीटते हुए सड़क पर लाए; मच गया हड़कंप

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में अजय मौर्या नामक एक युवक के साथ कुछ लोगों ने बेरहमी से मारपीट की। श्मशान घाट रोड पर हुए विवाद के बाद युवकों ने अजय को बेल्टों से पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए।

इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज।

• युवक की बेल्टों से बेरहमी से पिटाई
• इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित
• पुलिस ने शुरू की जांच

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में युवक की बेरहमी से बेल्ट से पिटाई की गई। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। अब पुलिस वीडियो की मदद से आरोपितों की पहचान कर तलाश में जुट गई है।

ट्रांजिट कैंप निवासी अजय मौर्या से ट्रांजिट कैंप श्मशान घाट रोड वार्ड सात में कुछ युवकों से विवाद हो गया था। जिसके बाद युवकों ने अजय को बेल्ट से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

साथ ही उसके कपड़े भी फाड़ दिए। यह देख मौके पर अफरातफरी मच गई। इस पर कुछ लोग बीच बचाव का प्रयास करने लगे और काफी मशक्कत के बाद अजय को बचाया।

इधर, बेल्ट से मारपीट की वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। जिसमें कुछ युवक अजय को घसीटते हुए सड़क पर ले आए। जहां बेल्ट से उस पर हमला कर रहे हैं। वायरल वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू कर दी गई है।

थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप मोहन पांडे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी पंजीकृत की जाएगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। आरोपित युवकों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top