Education

Big Breaking:-कल भारतीय सेना को मिलेंगे 419 युवा अफसर, श्रीलंका सेना प्रमुख होंगे रिव्यूइंग ऑफिसर

समारोह के मुख्य अतिथि श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लसंथा रोड्रिगो होंगे। माना जा रहा है कि उनका यह दौरा भारत-श्रीलंका सहयोग को मजबूत करने की दिशा में बेहद अहम साबित होगा।

भारतीय सेना को शनिवार को 419 युवा अफसर मिलेंगे। ये अफसर आईएमए में गहन प्रशिक्षण के बाद पासआउट होकर सेना में बतौर लेफ्टिनेंट अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। इस दौरान नौ मित्र राष्ट्रों के 32 कैडेट भी पासआउट होकर अपनी सेनाओं का अंग बनेंगे।

समारोह के मुख्य अतिथि श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लसंथा रोड्रिगो होंगे। माना जा रहा है कि उनका यह दौरा भारत-श्रीलंका सहयोग को मजबूत करने की दिशा में बेहद अहम साबित होगा।

विदेशी कैडेटों को मिलाकर आईएमए से पासआउट होने वाले कैडेटों की कुल संख्या 451 है। ये सभी सैन्य नेतृत्व, शारीरिक दक्षता और रणनीतिक कौशल में पारंगत हो चुके हैं।

प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को युद्ध कौशल, हथियार संचालन, नेतृत्व और नैतिक मूल्यों का गहन प्रशिक्षण दिया गया।

मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल लसंथा रोड्रिगो खुद दिसंबर 1990 में आईएमए के 87वें कोर्स से कमीशन प्राप्त कर चुके हैं।

इस समारोह में परेड निरीक्षक (रिव्यूइंग ऑफिसर) के रूप में उपस्थित रहेंगे। वह आईएमए में अपनी पुरानी यादें भी ताजा करेंगे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top