Big Breaking:-बंगापानी में इनोवा खाई में गिरी, पिथौरागढ़ के तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

इनोवा कार से मुनस्यारी जा रहे युवाओं की कार बंगापानी से एक किलोमीटर पहले एन बैंड के पास अनियिंत्रित होकर खाई में गिर गई।

पिथौरागढ़ में बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार खाई में गिरने से तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक सेना का जवान बताया जा रहा है। वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार को मदकोट के रास्ते इनोवा कार से मुनस्यारी जा रहे युवाओं की कार बंगापानी से एक किलोमीटर पहले एन बैंड के पास अनियिंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना पर क्षेत्र के लोग और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, जहां दो युवक लक्ष्मण सिंह नेगी पुत्र राम सिंह नेगी मूल निवासी धूरातोली मुनस्यारी और हाल निवासी जीआईसी पिथौरागढ़ तथा अंकित पांडे(27) पुत्र बसंत पांडे निवासी दौला, पिथौरागढ़ मृत मिले।

वहीं, गंभीर रूप से घायल आयुष पंत पुत्र नरेंद्र पंत और देवेश पंत दोनों निवासी पिथौरागढ़ को पहले निजी वाहनों फिर 108 एंबुलेंस से पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के लिए रेफर किया, लेकिन रास्ते में अस्कोट के पास आयुष पंत ने दम तोड़ दिया। मृतकों में से लक्ष्मण सिंह नेगी सेना की एएमसी में कार्यरत था। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें