Department

Big Breaking:-कपकोट बाजार की निर्माणाधीन बिल्डिंग से नेपाली मूल के मजदूर मिला कंकाल, लंबे समय से चल रहा था बीमार

एलआईयू को सूचना मिली कि एक भवन में कंकाल है। टीम ने मौके पर पहुंचकर मानव कंकाल बरामद किया।

कपकोट के मुख्य बाजार स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के भीतर मानव नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एलआईयू की गुप्त सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की, तो मृतक की पहचान नेपाली मूल के मजदूर के रूप में हुई। बीमार होने के कारण मजदूर की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

रविवार सुबह एलआईयू के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि नगर के मुख्य बाजार में लंबे समय से रुकी हुई एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के अंदर मानव नर कंकाल पड़ा है। सूचना मिलते ही एसओ प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में थाने की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरे इलाके को सुरक्षित कर दिया। सीओ मनीष शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कंकाल की पहचान नेपाली मूल के मजदूर विनोद (करीब 50-55 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पिछले लंबे समय से कपकोट क्षेत्र में मजदूरी का काम कर रहा था।

विनोद के बारे में जानकारी मिली है कि वह पहले एक मंदिर में रहता था, लेकिन बाद में बीमारी के चलते उसने नदी किनारे स्थित इस निर्माणाधीन बिल्डिंग में शरण ले ली थी। लंबे समय से बीमार होने के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है। शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो चुका है, जिससे मौत काफी पुरानी प्रतीत हो रही है।

पुलिस ने कंकाल का पंचनामा भर दिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। सीओ शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है, ताकि उन्हें घटना की सूचना दी जा सके।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top