Department

Big Breaking:-एसएसपी देहरादून के निर्देशों अलर्ट मोड पर दून पुलिस

एसएसपी देहरादून के निर्देशों अलर्ट मोड पर दून पुलिस

सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले सभी निजी/सार्वजनिक वाहनों की करी आकस्मिक चैकिंग

संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर प्राप्त की सत्यापन संबंधित जानकारी

जनपद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली ही बैठक में एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को दिया था स्पष्ट संदेश

भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस के विजिबिलिटी बढ़ाने के साथ-साथ सभी थाना क्षेत्रो में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के दिए है निर्देश

दिनांक 14/02/2026 को जनपद का चार्ज भार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली ही बैठक में एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने तथा सम्पूर्ण जनपद में संदिग्धों की तलाश हेतु सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है,

उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक- 15/02/2026 को जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर भी आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा जनपद में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों/ वाहनो की चेकिंग के साथ- साथ आंतरिक मार्गो पर भी संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनो की सघन चेकिंग की गई, साथ ही भीड़ भाड़ वाले स्थानों में संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top