Department

Big Breaking:-पिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने की आत्महत्या, दो महीने पहले ही किया था ज्वाइन

आईटीबीपी में तैनात पिथौरागढ़ यूनिट के जवान ने सुबह आत्महत्या कर ली। जवान पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था।

मसूरी में आईटीबीपी के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान दो महीने पहले ही पिथौरागढ़ से मसूरी ड्यूटी पर आया था।

जानकारी के अनुसार, यूनिट 14 पिथौरागढ़ पर नियुक्त कांस्टेबल चेतराम मीणा(38) पुत्र राम फल मीणा, निवासी ग्राम भौबता, पोस्ट बसवा, जिला दौसा, राजस्थान ने कमरे की खिड़की के कुंडे में नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

टीम ने मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी कराई और शव को उतारकर अस्पताल भिजवाया। सामने आया कि इसके पहले जुलाई 2025 में भी पिथौरागढ़ में जवान ने आत्महत्या का प्रयास किया गया था।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top