Department

Big Breaking:-उत्तराखंड में कश्मीरी युवकों पर हमला, पहले पूछा उनका धर्म; फिर लाठी से किए ताबड़तोड़ वार

विकासनगर के मुख्य बाजार में एक दुकानदार ने जम्मू-कश्मीर के फेरी वाले के साथ मारपीट की। हमलावर ने पहलगाम में हुई घटनाओं का हवाला देते हुए हमला किया।

पीड़ित के भाई दानिश ने चौकी बाजार विकासनगर में दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। यह घटना क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव को दर्शाती है।

विकासनगर। कोतवाली विकासनगर अंतर्गत नगर के मुख्य बाजार में दुकानदार से विवाद होने पर जम्मू-कश्मीर के फेरी वाले के साथ मारपीट कर दी गयी। घायलों ने आरोप लगाया है कि जैसे ही लोगों को पता चला कि वो कश्मीर से है और मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रहे हैं, लोगों ने उन्हों डंडों से पीट दिया।

जिसके बाद चौकी बाजार विकासनगर में पीड़ित के भाई दानिश पुत्र मौहम्मद यासीन निवासी करलपुर जम्मू कश्मीर हाल निवासी पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश ने तहरीर देकर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

दानिश ने तहरीर में कहा कि पहले उनसे पूछा गया कि कहां से हो, कश्मीर के मुस्लिम बताने पर उससे गाली गलौच शुरू कर दी। तमाम तरह के जाति सूचक शब्द कहे गए। कहा गया कि ये मुस्लिम हैं और गाली गलौच करते हुए मारपीट की गयी। लाठी से पीटा गया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top