Department

Big Breaking:-प्रेमी प्रेमिका के बीच चाकू बाजी दोनों अस्पताल में हुए भर्ती

देहरादून में निजी यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्रा के बीच चाकूबाजी, दोनों अस्पताल में भर्ती


देहरादून के क्लेमेंटटाउन इलाके में स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि एमसीए प्रथम वर्ष में अध्ययनरत दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद मामला इतना बढ़ गया कि युवती ने पहले युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच झड़प हो गई और दोनों घायल हो गए।


घटना के बाद दोनों को तुरंत उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक दोनों छात्र यूनिवर्सिटी के निजी हॉस्टल में न रहकर अलग-अलग प्राइवेट हॉस्टलों में रहते हैं।


बताया जा रहा है कि घायल युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी है, जबकि युवती देहरादून के रायपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।


पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। दोनों के बयान और पूरी घटना की जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top