उत्तराखण्ड

Big Breaking:-कार की टक्कर से कुल्लू के किसान की मौत, होटल में भोजन कर सड़क पार कर रहा था किसान

हादसे के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। देहरादून स्थित महंत इंद्रेश अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विकासनगर में बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को महाराजा होटल के पास कार की टक्कर से हिमाचल प्रदेश के आनी थाना क्षेत्र के कुल्लू निवासी सलगी राम (68 वर्ष) शोभाराम की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक को टक्कर मारने वाली कार को चौकी में खड़ा करवा दिया है।

कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के 10 लोग महाराजा होटल में भोजन करने के बाद बाहर निकले थे। सभी को पांवटा की ओर जाना था।

इन लोगों के दो वाहन सड़क के दूसरी ओर खड़े थे। सड़क पार करने के दौरान देहरादून की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने इनमें से एक व्यक्ति को टक्कर मार दी।

घायल व्यक्ति को उपचार के लिए धर्मावाला स्थित विवेकानंद अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल से घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। देहरादून स्थित महंत इंद्रेश अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा था।

उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। कार को चौकी में खड़ा करवाया गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top