Department

Big Breaking:-KV Admission 2026: केवि में दाखिले शुरू, आज से करें आवेदन; आखिरी तारीख 2 अप्रैल

केंद्रीय विद्यालय देहरादून में बालवाटिका-1, 3 और कक्षा एक के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 2 अप्रैल तक चलेगी। अभिभावक केवीएस की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

देहरादून।  केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है। बालवाटिका-1, 3 और कक्षा एक में आनलाइन पंजीकरण शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू होंगे और 2 अप्रैल तक चलेंगे। अभिभावक केवीएस की वेबसाइट पर अपने बच्चों का नामांकन कर सकते हैं।

बालवाटिका-1, 2 और 3 के लिए पहली सूची 8 अप्रैल और कक्षा-1 के लिए 9 अप्रैल को जारी होगी। यदि तब भी सीटें खाली रह जाती हैं, तो 16 अप्रैल दूसरी और 21 अप्रैल को तीसरी सूची जारी की जाएगी। चयनित बच्चों का प्रवेश क्रमवार होगा।

सबसे पहले आरटीई (राइट टू एजुकेशन) के तहत चयनित बच्चों को प्रवेश मिलेगा, इसके बाद सेवा प्राथमिकता श्रेणी (कैटेगरी-1 और 2) और अंत में आरक्षण कोटे के तहत प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

आनलाइन आवेदन पर्याप्त न होने पर आरटीई, अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के लिए आफलाइन नामांकन 22 से 26 अप्रैल तक किया जाएगा। इसके बाद 27 से 30 अप्रैल के बीच प्रवेश पूरा होगा। बालवाटिका-2 और कक्षा-2 सहित अन्य कक्षाओं (कक्षा-11 को छोड़कर) में रिक्त सीटों के आधार पर आफलाइन पंजीकरण 2 से 8 अप्रैल तक होगा।

इन कक्षाओं की सूची 13 अप्रैल को जारी होगी और प्रवेश 15 से 20 अप्रैल तक होगा। कक्षा-11 को छोड़कर सभी कक्षाओं में नामांकन की अंतिम तारीख 30 जून है। यदि फिर भी सीटें खाली रहती हैं, तो 31 जुलाई तक विशेष अनुमति पर प्रवेश किया जा सकेगा।

कक्षा-11 में प्रवेश अलग प्रक्रिया के तहत होगा। पंजीकरण सीबीएसई 10वीं के परिणाम घोषित होने के 10 दिन के भीतर शुरू होंगे। केवि के छात्रों की सूची 20 दिनों में जारी होगी, जबकि अन्य छात्रों का प्रवेश सीट उपलब्धता के अनुसार किया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top