Big Breaking:-जमीन हड़पने का मामला…भाजपा विधायक अरविंद पांडे बोले- लाई डिटेक्टर टेस्ट कराएं

बाजपुर पुलिस ने फर्जी तरीके से जमीन हड़पने के आरोप में गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के भाई समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि अगर मामले में वह या उनका परिवार यदि प्रकरण में दोषी पाया जाता है, तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे के भाई देवानंद पांडे एवं चार अन्य के खिलाफ बाजपुर पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर जमीन हड़पने के आरोप में धोखाधड़ी और धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

भाजपा विधायक ने मामले में पुलिस महानिदेशक से मिलकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने साथ ही अपने परिवार व मुकदमा दर्ज कराने वाले लोगों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने को कहा। 

भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि वह या उनका परिवार यदि प्रकरण में दोषी पाया जाता है, तो वह राजनीति छोड़ देंगे। गांव बहादुरगंज निवासी संजय बंसल ने कोतवाली में तहरीर दी थी। 

बताया कि उसकी गांव मुंडिया पिस्तौर में जमीन है। उन्होंने आपसी रजामंदी से मझरा बक्श निवासी एक व्यक्ति को जमीन काम करने और देखभाल के लिए दी थी।

जमीन हड़पने की कोशिश की


21 अगस्त 2025 को प्राधिकरण की ओर से उन्हें मौके पर बुलाया गया। उक्त भूमि पर नए निर्माण करने पर उन्हें एक कारण बताओ नोटिस दिया गया। बताया कि यह निर्माण अवैध है। उसे ध्वस्त करा दो। मौके पर मौजूद विधायक के भाई ने अन्य साथियों के साथ मुझे धमकी दी कि जमीन पर दोबारा दिखाई मत देना और फोटो स्टेट कागजात फेंक दिए।

कहा कि कागज पढ़ लो जमीन हमारी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने मिलकर फर्जी तरीके से किरायानामा बनाकर जमीन हड़पने की कोशिश की है और मुझे धमकी भी दी गई।

पुलिस ने पीड़ित संजय बंसल की तहरीर पर गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के भाई देवानंद पांडे, जय प्रकाश तिवारी, मोहन पांडे, किशन पांडे निवासी मोहल्ला मजरा बक्श बाजपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पूरे मामले की विवेचना एसआई कैलाश चंद नगरकोटी को सौंपी है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें