Department

Big Breaking:-स्कूल बस और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की हुई मौत, हादसे के बाद चालक मौके से फरार

खटीमा में सड़ासडिया से प्रतापपुर मार्ग पर एक निजी स्कूल बस और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। ये तीनों झनकट से अपने घर लौट रहे थे।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है, पोस्टमार्टम शनिवार को होगा। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। मृतकों में एक राजमिस्त्री और दो मजदूर थे।

खटीमा। सड़ासडिया से प्रतापपुर जाने वाले रास्ते पर निजी स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। ये तीनों झनकट से घर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जबकि क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई शनिवार को होगी।

प्रतापपुर वार्ड-7 निवासी देवेंद्र सिंह राणा (24) पुत्र उमेश सिंह शुक्रवार शाम पड़ोस के राजेश सिंह राणा उर्फ बिल्ला (26) पुत्र दर्शन सिंह व राजेश सिंह राणा (34) पुत्र पंचम सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर झनकट से घर की ओर जा रहा था। बाइक देवेंद्र चला रहा था।

घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर निजी स्कूल बस से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना घायलों के स्वजनों व पुलिस को दी।

सूचना पर मौके पर स्वजन ने ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर नानकमत्ता थानाध्यक्ष उमेश कुमार व प्रतापपुर पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र पंत तत्काल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने स्वजन से घटना के बाबत जानकारी जुटाई। साथ ही तीनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।

पोस्टमार्टम की कार्रवाई शनिवार को होगी। स्वजनों ने बताया कि देवेंद्र राजमिस्त्री का काम करता था, जबकि दोनों मृतक मजदूर थे। घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया। बाइक चालक ने हेलमेट पहना था या नहीं इसकी जानकारी नहीं हो सकी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top