Big Breaking:-उत्तराखंड में Legends League Cricket: 11 देश लेंगे हिस्सा, श्रीसंत-रैना और इरफान पठान दिखाएंगे जलवा

हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में 11 मार्च से तीन दिवसीय लेजेंड्स लीग क्रिकेट का आयोजन होगा। इसमें सुरेश रैना, इरफान पठान, एस. श्रीसंत और दिनेश कार्तिक जैसे दिग्गज खिलाड़ी चौके-छक्के लगाते दिखेंगे।

हल्द्वानी। गौलापार क्रिकेट स्टेडियम में ईवीसीएल लीग कैंसिल होने के बाद अब 11 मार्च से तीन दिवसीय लेजेंड्स लीग क्रिकेट का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्रिकेट जगत के पुराने सितारे सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, इरफान पठान और एस. श्रीसंत जैसे दिग्गज खेलते हुए दिखाई देंगे।

नैनीताल रोड स्थित एक होटल में लेजेंड्स लीग क्रिकेट के को-फाउंडर रमन रहेजा ने प्रेसवार्ता कर दावा किया है कि इस लीग में क्रिकेट प्रेमियों को बड़े सितारे खेलते हुए दिखाई देंगे। 11, 12 और 14 फरवरी को शहर के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीन हाई-प्रोफाइल मुकाबले खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के जरिए क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर अपने पुराने नायकों को मैदान पर चौके-छक्के लगाते देखने का अवसर मिलेगा।

कहा कि हल्द्वानी में होने वाले शुरुआती मैचों में 11 देशों के क्रिकेट लेजेंड्स हिस्सा लेंगे। लीग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में कार्लोस ब्रैथवेट, थिसारा परेरा और असगर अफगान जैसे ग्लोबल स्टार्स अपना जलवा बिखेरेंगे।

यह सीजन का शुरुआती चरण होगा, जिसके बाद देश के चार अन्य शहरों में 16 और मैच आयोजित किए जाएंगे। लीग का लाइव प्रसारण दुनिया के 100 से अधिक देशों में किया जाएगा। दर्शकों के लिए 499 रुपये कीमत रखी गई है।

ईवीसीएल लीग कैंसिल होने के बाद इस बार हमने पुलिस व प्रशासन से भी अनुमति लेने के लिए कहा है। इस लीग के आयोजनकर्ता हमारे पास क्रिकेट स्टेडियम बुक कराने के लिए पहुंचे थे। इन्हें खेल विभाग के नियम समझा दिए गए हैं। – रशिका सिद्दीकी, उप निदेशक खेल।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें