Department

Big Breaking:-काशीपुर में मदरसा शिक्षक मोहम्मद नईम की बाइक दुर्घटना में मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

काशीपुर में एक मदरसा शिक्षक की बाइक फिसलने से मौत हो गई। 40 वर्षीय मोहम्मद नईम रामनगर के एक मदरसा से घर लौट रहे थे, तभी कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई।

काशीपुर। बाइक असंतुलित होकर फिसल जाने से मदरसा शिक्षक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

यूपी के जनपद मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा तहसील अंतर्गत ग्राम दुल्हापुर निवासी 40 वर्षीय मौहम्मद नईम पुत्र मौहम्मद यूनुस रामनगर स्थित एक मदरसा में पढ़ाकर अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान कोतवाली कुंडा क्षेत्र के भरतपुर पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top