Department

Big Breaking:-घास काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, जंगल के अंदर 2 KM तक ले गया घसीट कर; मौत से ग्रामीणों में आक्रोश

ओखलकांडा ब्लाक के चमोली गांव में घास काट रही रेखा देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ उन्हें दो किमी तक जंगल में घसीट ले गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और दहशत का माहौल है।

सूचना पर डीएफओ, भीमताल विधायक और सीएमओ नैनीताल मौके पर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त की है।

भीमताल : धारी ब्लाक के बाद अब ओखलकांडा ब्लाक में तेंदुए ने महिला को दिन-दहाड़े मार डाला। जिससे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर डीएफओ, भीमताल विधायक, सीएमओ नैनीताल मौके पर जा रहे है। घटना के बाद ग्रामीणों का विभाग के प्रति भारी आक्रोश दिखाई दे रहा है।

जानकारी के अनुसार ओखलकांडा ब्लाक के चमोली गांव के कीटोड़ा तोक में रेखा देवी पत्नी पान सिंह गांव की अन्य महिलाओ के साथ घास काटने गई थी। इसी बीच घात लगे तेंदुए उसकर हमला कर दिया और उसे घसीट कर करीब 2 किमी जंगल ले गया।

रेखा दर्द भरी चीख सुन अन्य महिलाओं ने शोरगुल किया, लेकिन उसके बाद तेंदुए ने महिला को नहीं छोड़ा। जिससे महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों भारी आक्रोश फैल गया।

सूचना पर वन विभाग के अधिकारी की टीम पर देखने को मिला। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतका के स्वजन सदमे में है। ग्रामीणों के दिलों में भय है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top