Department

Big Breaking:-डोईवाला में आकाशीय बिजली का कहर, 18 पशुओं की मौत और फसलों को भारी नुकसान

देहरादून के डोईवाला में रविवार रात आकाशीय बिजली गिरने से धरमुचक गांव में कलम सिंह के पशुबाड़े में 16 भेड़ें और 2 बकरियां सहित 18 पशुओं की मौत हो गई।

डोईवाला (देहरादून)। रविवार रात आकाशीय बिजली गिरने से धरमुचक गांव में ग्रामीण कलम सिंह के पशुबाड़े में मौजूद 18 पशुओं की मौत हो गई। जिनमें 16 भेड़े व दो बकरियां शामिल हैं।

पीड़ित ने इसकी सूचना पशु चिकित्सा अधिकारी को दी। जिसके बाद पशु चिकित्साधिकारी डा. पूजा पांडे ने मौके पर पहुंचकर मृत पशुओं की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जिससे पीड़ित पशु पालक को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो सके।

दूसरी तरफ रात बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से आम और लीची में आए बोर टूटकर छड़ गए। जिससे बागवानी करने वाले किसानों को नुकसान काफी नुकसान पहुंचा है।

उद्यान अधिकारी श्वेता चौहान ने बताया कि नुकसान का जायजा लिया जा रहा है जिसके बाद इसमें रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

वहीं तेज हवाओं के चलने से डोईवाला के कई क्षेत्र में गेहूं की फसल खेतों में ही गिर गई है। जिससे गेंहू की फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ की शाखाएं गिरी गई है।

किसान नेता सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि पशु पालक को आकाशीय बिजली गिरने से काफी नुकसान हुआ है प्रशासन को चाहिए इस मामले में कार्रवाई करते हुए देवीय आपदा या अन्य किसी मद से पीड़ित को मुआवजा दिया जाए।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top