
ऋषिकेश
महिला की हत्या के मामले में स्थानीय पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि मृतका तलाकशुदा थी और आरोपी भी अपनी पत्नी से पहले ही तलाक ले चुका था।
पार्षद के अनुसार, दोनों के बीच पिछले कई दिनों से विवाह को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन हालात ऐसे बन गए कि यह दुखद घटना सामने आ गई, जिससे पूरा क्षेत्र शोक में है।
उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे सभी आहत हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है
आपको बताते चले ऋषिकेश में युवक ने घर में घुसकर महिला को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। दोनों ने अपने पति और पत्नी को तलाक दे दिया था। इसके अलावा 35 लाख की जमीन बेची थी। जब घर नहीं मिला तो युवक ने एम्स कर्मी प्रीति के सीने में गोली मार दी।
वारदात से पहले युवक ने महिला के पिता को फोन किया था और कहा- ‘तुम्हारी बेटी मेरी बात नहीं मान रही है, उसे समझा लो, नहीं तो ठीक नहीं होगा’। पिता ने बताया कि युवक मेरी बेटी पर अनावश्यक रूप से शादी करने का दबाव बना रहा था, जबकि मेरी बेटी उससे शादी नहीं करना चाहती थी।









