Department

Big Breaking:-चार दुकान रोड पर हादसा, रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिरा वाहन, चालक समेत दो लोग थे सवार

मसूरी में चार दुकान के पास वाहन रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिर गया। वाहन में चालक समेत दो लोग हादसे  में घायल हा गए।

मसूरी में चार दुकान रोड पर हादसा हो गया। एक वाहन रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरा। वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे। गनीमत रही कि दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, सिटी कंट्रोल रूम 112 से सूचना मिली थी कि वाहन रोड से नीचे गिर गया है और उसमें आग लग गई है। मसूरी से प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पिकअप वाहन (UK 09 CA 1086 ) चार दुकान से आगे रोड से नीचे गिरा हुआ था। मौके पर वाहन में किसी प्रकार की आग नहीं लगी हुई थी।

दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। वाहन में सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। मौके पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top