Big Breaking:-हरिद्वार: आढ़ती के कर्मचारी से ढाई लाख की लूट, भीड़ ने एक बदमाश पकड़कर पुलिस को सौंपा

सुल्तानपुर क्षेत्र में बेगम के पुल के पास रविवार को लक्सर के आढ़ती के कर्मचारी रवि से दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ढाई लाख रुपये लूट लिए। रवि सुल्तानपुर से पैसे लेकर लक्सर लौट रहा था।

वारदात के दौरान शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि तीन फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश को पुलिस को सौंप दिया गया है।

सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र में टीक्कमपुर गांव स्थित बेगम के पुल के पास रविवार को लक्सर के आढ़ती के कर्मचारी से दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ढाई लाख रुपये लूट लिए।

वारदात के बाद मौके पर आए लोगों ने एक बदमाश युवक को पकड़ लिया। जबकि उसके तीन साथी बाइक से फरार होने में कामयाब हो गए।

लक्सर निवासी भूषण कुमार आढ़ती हैं। रविवार को उन्होंने अपने कर्मचारी रवि को सुल्तानपुर क्षेत्र के दुकानदारों से सामान का पैसा लाने के लिए भेजा था।

दोपहर करीब तीन बजे रवि सुल्तानपुर क्षेत्र से ढाई लाख रुपये लेकर बाइक से वापस लक्सर लौट रहा था। बेगम के पुल के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और रुपये से भरा बैग छीनने की कोशिश की।

बैग नहीं देने पर बदमाशों ने रवि के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान रवि ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास रास्ते से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर जमा लोगों ने बैग छीन रहे बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की।

तीन बदमाश बैग छीनकर बाइक से फरार होने में कामयाब हो गए। जबकि एक बदमाश को लोगों ने घेरकर पकड़ लिया और जमकर धुनाई करने के बाद सुल्तानपुर चौकी पुलिस को सौंप दिया।

लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आढ़ती के कर्मचारी से पैसे का बैग छीनने का मामला संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें