Department

Big Breaking:-हरिद्वार: मजदूर की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव, पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

लक्सर के कंकरखाता गांव से पांच दिन पहले लापता हुए 20 वर्षीय मजदूर सन्नी कुमार की हत्या कर दी गई है। उसका शव मोहम्मदपुर कुन्हारी के जंगल में गन्ने के खेत से बरामद हुआ।

परिजनों ने युवक के साथ रहे कुछ युवकों पर हत्या का संदेह जताया था, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

लक्सर। कंकरखाता गांव से पांच दिन पूर्व लापता मजदूर की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। स्वजनों ने घटना वाले दिन युवक के साथ मौजूद गांव के ही कुछ युवकों पर उसकी हत्या का संदेह जताया।

इसके बाद पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। युवक का शव मोहम्मदपुर कुन्हारी के जंगल से बरामद हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कोतवाली क्षेत्र के कंकरखाता गांव निवासी सन्नी कुमार (20) मजदूरी करता था। 27 जनवरी को वह गांव के ही अपने कुछ परिचित युवकों के साथ घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।

सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद उसका कुछ पता न चलने पर स्वजन ने 30 जनवरी को लक्सर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस लापता युवक की तलाश कर रही थी। स्वजन के संदेह जताने पर पुलिस ने सन्नी के लापता होने के दिन उसके साथ देखे गए युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

इसके बाद रविवार शाम सन्नी का शव मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव के जंगल में एक गन्ने के खेत से बरामद किया।

जानकारी मिलने पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से सन्नी की तलाश की जा रही थी। रविवार शाम उसका शव एक गन्ने के खेत से बरामद किया गया है।

मामले मे कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जांच की जा रही है। वहीं, सन्नी का शव मिलने के बाद स्वजन में कोहराम मच गया। सन्नी के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके परिवार में मां और दो भाई व पांच बहनें हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top