उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट, अजय भट्ट का रिकॉर्ड तोड़ा

महेंद्र भट्ट उत्तराखंड भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं, जिन्होंने अजय भट्ट का रिकॉर्ड तोड़ा।

देहरादून। भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट का कार्यकाल अब पार्टी के इतिहास में सबसे लंबा हो गया है। 15 अगस्त को वह चार वर्ष 16 दिन का कार्यकाल पूरा कर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट का रिकार्ड पीछे छोड़ देंगे।

अजय भट्ट ने चार वर्ष 14 दिन तक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। महेंद्र भट्ट ने 31 जुलाई, 2022 को भाजपा के 10वें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था। उनके कार्यकाल में पार्टी ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य की पांचों सीटों पर जीत दर्ज की।

इसके अलावा बागेश्वर और केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव, नगर निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी भाजपा ने जीत का परचम लहराया। पार्टी ने सहकारी और दुग्ध समितियों के चुनाव में भी अपनी पकड़ मजबूत की।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि भट्ट के नेतृत्व में संगठन का बूथ और पन्ना स्तर तक विस्तार हुआ और कार्यकर्ताओं की सक्रिय टीम तैयार हुई। प्राकृतिक आपदाओं और अन्य संकटों के दौरान भी संगठन ने जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाई।

राज्य गठन के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों में पूरन चंद्र शर्मा, मनोहरकांत ध्यानी, भगत सिंह कोश्यारी, बच्ची सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, तीरथ सिंह रावत, अजय भट्ट और बंशीधर भगत शामिल रहे हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने भट्ट को सबसे लंबे कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत दर्ज करेगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top