देहरादून

Big Breaking:-बेरोजगार नर्सिंग के साथ मारपीट के विरोध में महिला कांग्रेस का सचिवालय कूच, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजधानी देहरादून में प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बेरोजगार नर्सिंग के साथ मारपीट करने के विरोध में कार्यकर्ताएं सचिवालय कूच करने जा रही थी।

महिला कांग्रेस ने बेरोजगार नर्सिंग के साथ मारपीट करने के विरोध में सचिवालय कूच किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सुभाष रोड पर बेरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिन्हें गिरफ्तार कर एकता बिहार ले जाएगा।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

नर्सिंग एकता मंच के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों बेराजगारों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान हाथीबड़कला में बेरोजगारों और पुलिस के बीच करीब दो घंटे तक झड़प हुई। एक महिला पुलिसकर्मी पर कूच में शामिल एक महिला के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वैन में बैठाकर एकता विहार छोड़ दिया। नर्सिंक एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि संगठन पिछले कई दिनों से वर्षवार भर्ती निकालने और आयु सीमा में छूट देने समेत कई मांगों को लेकर धरना दे रहा है। सोमवार को संगठन के सभी बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया।


Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top