उत्तराखण्ड

Big Breaking:-देहरादून की वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव, जुड़े 33949 नए नाम… अब 12.28 लाख मतदाता

देहरादून की मतदाता सूची में 33,949 नए नाम जुड़ने से कुल मतदाताओं की संख्या 12.28 लाख हो गई है।

देहरादून। विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करने में जिला प्रशासन जुट गया है। देहरादून में 12 नवंबर को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में 12 लाख 28 हजार 746 मतदाता दर्ज हैं।

तीन अक्टूबर से पहले यह संख्या 11 लाख 94 हजार 797 थी। पुनरीक्षण के दौरान 33,949 नए मतदाता जुड़े हैं। अब सूची में डुप्लीकेट नामों की छंटनी, नाम-पते संबंधी त्रुटियों के सुधार और विशेष श्रेणी के मतदाताओं के पुनः सत्यापन पर जोर दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने शनिवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की समीक्षा करते हुए सभी रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्रवार लक्ष्य तय कर गहन सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और त्रुटि पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने डुप्लीकेट नाम नियमानुसार हटाने व नाम, पिता के नाम सहित अन्य विवरणों में गलती मिलने पर संशोधन कराने के निर्देश दिए। जनपद में 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 109 मतदाताओं और 50 ट्रांसजेंडर मतदाताओं का भी पुनः सत्यापन किया जाएगा।

ड्राफ्ट सूची में 6.32 लाख पुरुष, 5.96 लाख महिलाएं

प्रारूप मतदाता सूची में 6,32,396 पुरुष, 5,96,300 महिलाएं और 50 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार सूची में कुछ मतदाताओं के नाम, पिता के नाम व विधानसभा क्षेत्र संबंधी विवरणों में त्रुटियां सामने आई हैं। ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ स्तर पर इनका सत्यापन कर संशोधन किया जा रहा है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top