Department

Big Breaking:-उत्तरकाशी के नानाई गांव में भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर राख; कोई हताहत नहीं

उत्तरकाशी के मोरी तहसील के नानाई गांव में शनिवार को एक आवासीय भवन में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग से घर का सारा सामान, राशन, कपड़े, जेवरात और नकदी जलकर राख हो गए।

गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जन या पशु हानि नहीं हुई। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को तत्काल 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और राहत सामग्री प्रदान की।

पुरोला (उत्तरकाशी)। तहसील मोरी क्षेत्र के नानाई के पेटियाना तोक में शनिवार में अचानक आवासीय भवन में भीषण आग लग गई। जिससे भवन में रखा राशन, कपड़े, नगदी आदि जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि अग्निकांड में कोई जन व पशु हानि नहीं हुई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

तहसीलदार सरदार सिंह चौहान ने बताया कि लगभग सुबह 11 बजे नानाई गांव निवासी सुभाष चंद्र पुत्र हीरालाल के पेटियाना स्थित कच्चे आवासीय मकान में आग लग गई।

सूचना पर पुलिस, राजस्व, फायर व एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक लोगों ने आग बुझा दी थी। आग से घर में रखा घरेलू सामान, बर्तन, बिस्तर एवं खाद्यान्न, कपड़े, जेवरात, नकदी सहित अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जन व पशु हानि नहीं हुई।

तहसीलदार चौहान ने बताया पीड़ित परिवार को त्वरित राहत प्रदान करते हुए पांच हजार की आर्थिक सहायता व चार कंबल, एक त्रिपाल एक टेंट, घरेलू सामग्री वितरित की गई।


राहत सामग्री में सोलर लाइट किट, किचन सेट, टार्च, एलईडी ट्यूब, स्टील, एल्यूमिनियम के बर्तन, हाइजीन किट एवं खाद्यान्न सामग्री शामिल है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top