Big Breaking:-अस्पताल में नाबालिग छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, नवजात को दत्तक ग्रहण अभिकरण को सौंपा गया

नौवीं में पढ़ रही छात्रा को परिजन पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल लाए थे। अल्ट्रासाउंड में छात्रा के गर्भावस्था की पुष्टि हुई। बाद में छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के संरक्षक ने नवजात को अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना बाल कल्याण समिति को दी।

रुद्रप्रयाग जिले की एक नाबालिग छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया है। बाल कल्याण समिति के निर्देश पर नवजात शिशु को स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी रुद्रप्रयाग के सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार 9वीं कक्षा की छात्रा को परिजन पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल लाए थे।

प्राथमिक जांच के बाद उसे बेस चिकित्सालय श्रीनगर रेफर किया गया, जहां अल्ट्रासाउंड में गर्भावस्था की पुष्टि हुई। बाद में छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के संरक्षक ने नवजात को अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना बाल कल्याण समिति को दी।

समिति के निर्देश पर शिशु को विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण को सौंप दिया गया। प्रबंधक पुनीत चौकियाल ने बताया कि दो माह बाद केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (कारा) पोर्टल के माध्यम से विधिक दत्तक ग्रहण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक रंजना गैरोला ने बताया कि मामले में दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें