Department

Big Breaking:-बुजुर्ग महिला का शव घर पर जली हालत में मिला, घर में रहती थी अकेली 

चमोली। नारायणबगड़ थाना पुलिस थराली ने विकासखंड के हरमनी तल्ली गांव में अकेली रह रही एक बुजुर्ग महिला का शव जली हुई हालत में बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव के प्रधान बीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गांव की बुजुर्ग महिला शोभा देवी पत्नी अपने घर में अकेले रहती थीं और उनका गांव वालों से ज्यादा संपर्क भी नहीं था। 25 फरवरी को आखिरी बार उन्हें घर में देखा गया था।

27 फरवरी को उनकी बेटी कमलेश जोकि देहरादून में रहती है, गांव पहुंची तो घर की ग्रिल पर अंदर की ओर से ताला लगा हुआ था। ग्रिल के ताले और दरवाजे को तोड़कर अंदर देखा तो वहां उनकी मां जली हुई हालत में मरी पड़ी थीं।

उन्होंने इसकी जानकारी अपनी बहनों और भाई तथा अन्य रिशतेदारों को दी। शुक्रवार रात को गैरबारम गांव के उनके रिश्तेदार बिक्रमसिंह की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया था।

शनिवार को नारायणबगड़ चौकी प्रभारी देवेंद्र भारती ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग भेज दिया। थाना प्रभारी विनोद चौरसिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जली मोमबत्ती के कारण आग लगने का प्रतीत होता है। परिजनों का भी यही कहना है कि लापरवाही के चलते यह घटना घटित हुई है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top