Big Breaking:-देहरादून में एक साल पहले हुई नाबालिग की हत्या, बिहार से केस दून ट्रांसफर

बिहार से एक नाबालिग लड़की को अगवा कर देहरादून लाने, 11 महीने तक बंधक बनाकर शारीरिक शोषण करने और हत्या के मामले की जांच पटेलनगर कोतवाली पुलिस करेगी।

देहरादून। बिहार से एक नाबालिग को अगुवा कर देहरादून लाने, उसे 11 माह तक बंधक बनाकर रखने व उसकी हत्या के मामले की जांच पटेलनगर कोतवाली पुलिस करेगी। यह मुकदमा बिहार से ट्रांसफर होकर देहरादून आया है।

पुलिस को दी सूचना में बिहार के एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री को अजीत पासवान अगुवा करके देहरादून लाया।

इसके बाद आरोपित ने पुत्री को 11 माह बंधक बनाकर रखा और उसका शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि अजीत पासवान उसके पिता मदन पासवान, माता सुनैना देवी, भाई संजय पासवान, रवि पासवान व रोहित कुमार ने मिलकर पुत्री की हत्या कर दी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि तीन अगस्त 2025 को आइएसबीटी पुलिस चौकी से पहचान के लिए उनकी मृत पुत्री का वीडियो भेजा गया। वीडियो से उन्होंने अपनी पुत्री को पहचान लिया।

उसके बाद उन्होंने बिहार के मोतीहारी जिले के आदापुर थाने से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि देहरादून में उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई है।

पीड़ित के अनुसार आरोपित अजीत पासवान ने उनकी पुत्री को वर्ष 2024 में अगुवा किया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे बरामद कर दिया। इस मामले में आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

इस मामले में वह जमानत पर चल रहा है। इस दौरान पुलिस ने पुत्री को उनके सुपुर्द कर दिया था। कुछ दिन बाद आरोपित ने दोबारा उनकी पुत्री को अगुवा कर दिया।

पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित अजीत पासवान, उसके पिता मदन पासवान, भाई रवि पासवान, रोहित पासवान, संजय पासवान व मां सुनैना देवी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपित के कारण छुड़वा दी थी बेटी की पढ़ाई

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित उनकी पुत्री से फोन पर बातचीत करता था। जब उन्हें इसके बारे में पता चला, तो उन्होंने बेटी की पढ़ाई भी छुड़वा दी।

इसके बाद आरोपित को समझाया, जिसने कहा था कि वह अब संपर्क नहीं करेगा। लेकिन, कुछ ही दिनों बाद वह उनकी पुत्री को अगुवा करके ले गया।

मौत से एक दिन पहले उनकी पुत्री ने अपनी मां से बात की कि अजीत ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। इतना कहने के बाद उसने फोन काट दिया।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें