Department

Big Breaking:-उत्तराखंड में मदरसों की मान्यता के लिए नया सिस्टम, वेबसाइट लॉन्च करेगा अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण

उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण मदरसों सहित अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की मान्यता के लिए जल्द ही एक वेबसाइट लॉन्च करेगा।

देहरादून। मदरसों समेत अल्पसंख्यक समुदायों के शिक्षण संस्थानों की मान्यता प्रक्रिया के लिए उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण जल्द ही वेबसाइट लॉन्च करेगा।

इसके माध्यम से अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। तब तक संस्थानों को आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन संबंधी प्रपत्र तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

शनिवार को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सभागार में आयोजित बैठक में उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के निदेशक गिरधारी सिंह रावत उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से निर्धारित नियमों एवं मानकों को पूरा करने वाले संस्थान प्राधिकरण से संबद्धता प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सरल बनाने के उद्देश्य से वेबसाइट तैयार की जा रही है। बैठक में मुस्लिम, जैन, बौद्ध, ईसाई, पारसी एवं सिख समुदायों के उन शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों और प्रबंधकों को आमंत्रित किया गया था, जो वर्तमान में शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त संस्थानों का संचालन कर रहे हैं।

धार्मिक शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा

प्राधिकरण के अध्यक्ष डा सुरजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह पहल अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के लिए दूरदर्शी कदम है।

इससे धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में एकरूपता आएगी तथा प्राधिकरण की ओर से परीक्षाएं आयोजित कर प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी विद्यार्थी को धार्मिक शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

एक जुलाई से निर्धारित पाठ्यक्रम होगा शुरू

प्राधिकरण की ओर से निर्धारित पाठ्यक्रम को राज्य के अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में एक जुलाई 2026 से लागू किया जाएगा। बैठक में उप-पंजीयक राम सिंह, खुर्शीद, विजय, रमीज रजा, फरहा सहित प्रदेश के 63 शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top