Department

Big Breaking:-बहू के साथ घास काट रही थी सास, तभी गुलदार ने अचानक हमला कर उसे उतारा मौत के घाट

पौड़ी जिले के कोटी गांव में गुरुवार को गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

महिला अपनी बहू के साथ घास काट रही थी, तभी गुलदार ने उस पर हमला किया। बहू के शोर मचाने के बावजूद गुलदार ने महिला को नहीं छोड़ा। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी दी।

श्रीनगर गढ़वाल: पौड़ी जिले के कोटी गांव में गुरुवार को गुलदार द्वारा एक महिला को मारने का मामला सामने आया है।

महिला अपनी बहू के साथ श्रीनगर-पौड़ी मोटर मार्ग पर कोटी गांव से कुछ दूरी पर घास काट रही थी। तभी अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को कोटी गांव में 500 मीटर की दूरी पर स्कूल के निकट घास काट रही महिला गिन्नी देवी को गुलदार ने मार दिया। बताया जा रहा कि महिला अपनी बहू दुर्गी देवी के साथ गई हुई थी।

बहू ने शोर भी मचाया, लेकिन गुलदार ने महिला को नहीं छोड़ा। ग्राम प्रधान करिश्मा देवी ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर करीब 3.30 बजे की है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top