Department

Big Breaking:-माउंट क्राफ्ट गोदाम में लगी आग पर पाया गया काबू

दून पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

फायर सर्विस के वाहनों द्वारा समय रहते गोदाम में लगी आग पर काबू पाते हुए अन्य दुकानों व प्रतिष्ठानों में आग फैलने से रोका।

आज दिनांक : 24-08-25 की प्रातः 04:27 पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चकराता रोड के पास माउन्ट क्राफ्ट के गोदाम में आग लग गई है। सूचना पर पुलिस बल तथा फायर यूनिट तुरंत मौके पर पहुंचा, मौके पर माउंट क्राफ्ट के गोदाम जिसमें कपड़े, कपड़ों का थान, लकड़ी का रैक इत्यादि रखे थे, में आग लगी हुई थी।

आग की विकरालता को देखते हुए फायर यूनिट के 02 वाहनों द्वारा दोनों तरफ से कड़ी मशक्कत से अल्प समय मे आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया, जिससे आग दूसरी मंजिल के कपड़ों के गोदाम व नीचे की तीन दुकानों तक नही फैल पाई औऱ बड़े नुकसान के होने की संभावना को समाप्त किया गया। आग के लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

फायर यूनिट
Lfm संदीप यादव
Dvr सुनील रावत
Dvr राकेश कुमार
Dvr सुदेश गिरि
Fm दिवाकर
Fm योगेश
Fm प्रदीप सागर
Fm शिव लाल
Wfm संतोषी
Wfm शालिनी
Wfm विदुषी
Wfm कुंती

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top