Department

Big Breaking:-जनगणना कार्यों की समीक्षा नगर आयुक्त नमामी बंसल ने की समीक्षा

नगर निगम देहरादून में आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को जनगणना कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त महोदया, प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा की गई, जिसमें नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी (जनगणना) एवं 05 चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में अवगत कराया गया कि जनगणना कार्य दो चरणों में संपन्न किया जाएगा—

प्रथम चरण: हाउस लिस्टिंग एवं आवासीय विवरण
द्वितीय चरण: जनसंख्या एवं सामाजिक-आर्थिक विवरण

प्रथम चरण के अंतर्गत नगर निगम देहरादून क्षेत्र को 05 चार्ज में विभाजित किया गया है, जिनमें कुल 1958 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) गठित किए गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक हेतु गणनाकर्मियों की नियुक्ति की जा चुकी है तथा उनकी निगरानी के लिए 340 पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है।


गणनाकर्मियों एवं पर्यवेक्षकों को नगर निगम सभागार, दून मेडिकल कॉलेज सभागार, एसजीआरआर संस्थान तथा दून विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 22 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेगा।


समीक्षा बैठक में प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसे पूर्ण पारदर्शिता, सटीकता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाना आवश्यक है।

इसके अतिरिक्त, Self-Enumeration (स्वयं गणना) की सुविधा दिनांक 10 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगी। नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in/
पर जाकर अपनी आईडी प्राप्त कर सकते हैं तथा स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के अंतर्गत क्षेत्रीय सत्यापन (Verification) भी सुनिश्चित किया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top