Department

Big Breaking:-नगर निगम को यूजर चार्ज से रिकॉर्ड 53 लाख की आय, 9 वार्ड अब भी पीछे

शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में नगर निगम को बड़ी सफलता मिली है। नगर आयुक्त नमामी बंसल का प्रयोग सफल रहा है नगर निगम द्वारा अब तक यूजर चार्ज के रूप में सर्वाधिक 53 लाख रुपये की राशि प्राप्त की जा चुकी है।

यह अब तक का रिकॉर्ड कलेक्शन माना जा रहा है, जिससे सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।


हालांकि, शहर के 9 वार्ड ऐसे हैं जहां से अभी तक यूजर चार्ज जमा नहीं किया जा रहा है। इससे उन क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने में दिक्कतें आ रही हैं।


नगर निगम ने इन वार्डों के नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर कूड़ा शुल्क जमा कर नगर निगम का सहयोग करें। अधिकारियों का कहना है कि यूजर चार्ज से प्राप्त राशि का उपयोग कूड़ा उठान, सफाई कर्मियों की व्यवस्था, वाहन संचालन और स्वच्छता से जुड़ी अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाता है।


नगर निगम का मानना है कि यदि सभी वार्डों से नियमित रूप से यूजर चार्ज प्राप्त होने लगे, तो शहर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाया जा सकता है। इसके लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सबसे जरूरी है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top