Moussourie

Big Breaking:-मसूरी कार हादसा: जहां हुआ एक्सीडेंट वहां नहीं जाते सैलानी, शायद खींच लाई थी चारों की मौत; तस्वीरें

मसूरी के झड़ीपानी-कोल्हूखेत लिंक मार्ग पर एक पर्यटक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार सभी चार पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई।

मसूरी। मसूरी के झड़ीपानी-कोल्हूखेत लिंक मार्ग पर पुराने टोल चौकी के समीप एक पर्यटक कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गयी, जिसमें कार सवार सभी चारों पर्यटकों की मौत हो गयी है। बताया गया कि झड़ीपानी-कोल्हूखेत लिंक मार्ग पर अमूमन पर्यटक वाहन नहीं जाते

तत्काल पुलिस, एसडीआरएफ,अग्निशमन तथा 108 अंबुलेंस टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया और कार सवारों को दुर्घटनागस्त कार से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया।

एसडीएम मसूरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी तथा एसपी सिटी भी घटनास्थल पर पहुंचें हैं और रेस्क्यू अभियान देख रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मारूति सिलेरियो कार संख्या डीएल 5सीएस 4610 झड़ीपानी-कोल्हूखेत लिंक मार्ग पर पुराने टोल के समीप पर्यटक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी।

जहां पर कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। वहां पर काफी ढाल है और संभवतया स्पीड में होने के कारण चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। बताया जा रहा है कि कार सवार उत्तरकाशी से आ रहे थे।

दुर्घटनाग्रस्त कार में सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीष उम्र 19 साल, सविता पत्नी धर्मवीर उम्र 48 वर्ष निवासी 322ए नेहरू नगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश तथा संगीता पत्नी टीटू उम्र 46 वर्ष निवासी करोलबाग दिल्ली सवार थे। पुलिस द्वारा कार सवारों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

झड़ीपानी-कोल्हूखेत लिंक मार्ग पर अमूमन पर्यटक वाहन नहीं जाते हैं, इस मार्ग पर मसूरी व देहरादून के कार चालक ही जाते हैं और वह भी ऐसे जो इस मार्ग से भली भांति परिचित होते हैं। क्योंकि एक तो यह मार्ग अत्यंत संकरा है और ढाल भी बहुत ज्यादा है। फिर पता नहीं दुर्घटनाग्रस्त कार चालक कैसे वहां चला गया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top