Big Breaking:-उत्तराखंड में NCERT की नकली किताब के गोदाम का भंडाफोड़, ढाई लाख किताबें बरामद

पुलिस ने रुद्रपुर में नकली एनसीईआरटी किताबों के एक बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है। कीरतपुर में एक ट्रक से ढाई लाख से अधिक संदिग्ध किताबें बरामद हुईं, जिनकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।

रुद्रपुर। पुलिस ने शिक्षा से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े की परतें खोल दीं। ग्राम कीरतपुर में आनंद बैंक्वेट हॉल के पास पुलिस ने रात करीब एक बजे एक ट्रक को रोककर जांच की तो उसमें बड़ी मात्रा में किताबें भरी हुई मिलीं।

शुरुआत में यह सामान्य शैक्षिक सामग्री का परिवहन लगा, लेकिन जब शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बुलाकर जांच कराई गई तो मामला नकली किताबों का निकला। इस पर गोदाम को सीज कर दिया है। फिलहाल इससे जुड़े लोग फरार बताए जा रहे है, पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

अब तक की जांच में सामने आया कि ट्रक में रखी गई किताबें कथित तौर पर एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से मिलती-जुलती थीं, लेकिन उनकी छपाई और गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई। अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक आकलन में यह किताबें फर्जी प्रतीत हो रही हैं। ट्रक से करीब ढाई लाख से अधिक किताबें बरामद होने का अनुमान है, जिनकी बाजार कीमत छह से सात करोड़ रुपये तक आंकी जा रही है।

एनसीईआरटी को भी सूचना दी

सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किताबों की प्राथमिक जांच की। अधिकारियों ने बताया कि किताबों के कवर और अंदर के कंटेंट में कई तकनीकी गड़बड़ियां मिली हैं, जिससे इनके नकली होने की आशंका और मजबूत हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तुरंत एनसीईआरटी को भी इसकी सूचना दे दी है।

बताया जा रहा है कि एनसीईआरटी की विशेषज्ञ टीम सोमवार को रुद्रपुर पहुंचेगी। टीम किताबों की बारीकी से जांच करेगी और यह तय करेगी कि ये पूरी तरह फर्जी हैं या किसी अवैध प्रिंटिंग के जरिए तैयार की गई हैं। इसके बाद ही पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसे सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवा दिया है और चालक से भी पूछताछ की जा रही है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें