Big Breaking:-हर साल राज्य में आ रहीं औसतन दो हजार आपदाएं, नौ साल में दिए इतने जख्म

राज्य को नौ साल में 18464 प्राकृतिक आपदाओं ने जख्म दिए है। सबसे अधिक अतिवृष्टि- त्वरित बाढ़ से लोग प्रभावित हो रहे हैं, जिसकी 12758 घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा भूस्खलन भी चुनौती बना है।

राज्य में औसतन हर साल दो हजार से अधिक प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। प्रदेश में नौ साल में 18464 आपदाओं ने जख्म दिए हैं। अतिवृष्टि- त्वरित बाढ़ से लेकर बादल फटने जैसी घटनाएं हुई हैं। जिसमें जानमाल का भारी नुकसान हुआ है।

आपदा प्रबंधन विभाग राज्य में सड़क दुर्घटना, आग, भूस्खलन, भूकंप, बाढ़, कीट आक्रमण, हिमस्खलन, अतिवृष्टि- त्वरित बाढ़, व्रजपात, ओलावृष्टि, आंधी तूफान, डूबना, बह जाना, जंगली पशुओं का हमला, बादल फटना, वनाग्नि, बीमारी फैलना, विद्युत करंट, वनाग्नि की घटनाओं का विवरण तैयार करता है।

इन घटनाओं में मृत्यु, घायल, लापता होने की सूचना एकत्र की जाती है। इसके अलावा मकानों के आंशिक, पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने का रिकार्ड रखा जाता है। आपदा प्रबंधन विभाग के वर्ष 2015 से 2024 तक के आंकड़े बताते हैं कि हर साल औसतन 2051 आपदाएं आ रही हैं।

इसमें सबसे अधिक अतिवृष्टि- त्वरित बाढ़ से लोग प्रभावित हो रहे हैं, जिसकी 12758 घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा भूस्खलन भी चुनौती बना है। चार हजार से अधिक भूस्खलन की घटनाएं विभिन्न जिलों में हुईं। आपदा के बादल भी 67 बार फट चुके हैं। सबसे अधिक बादल फटने की घटना पौड़ी जिले में हुई हैं।

उत्तरकाशी में 1525 घटनाएं हुई
उत्तरकाशी में नौ साल में भूस्खलन, अतिवृष्टि-त्वरित बाढ़, हिमस्खलन, डूबना- बहजाना, बादल फटना जैसी आपदाओं की बात करें तो 1525 घटनाएं हुई हैं। इस अवधि में केवल एक बार जिले में बादल फटने की घटना रिपोर्ट हुई है।

प्राकृतिक आपदाओं के प्रभावों को कम करने के लिए प्रयास किया जाता है। जहां पर भूस्खलन हुआ है, वहां पर उपचार का काम किया गया है। इसके अलावा अध्ययन भी कराया गया है। -विनोद कुमार सुमन, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास

हजारों मकान हो गए ध्वस्त
कुदरत ने राैद्र रूप दिखाया तो लोग के आशियाने भी नहीं बचे। वर्ष-2015 से 2024 के बीच में एक दो नहीं बल्कि 3667 पक्के और कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पक्के 9556 को आंशिक नुकसान पहुंचा। इसके अलावा 5390 कच्चे मकानों को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए।

राज्य में घटनाएं

अतिवृष्टि-बाढ़   12758
भूस्खलन          4654
आंधी तूफान    634
वज्रपात            259
हिमस्खलन        92
बादल फटना     67

सम्बंधित खबरें