उत्तराखण्ड

Big Breaking:-नानकमत्ता में घर पर हमले की खबर सुनकर लौट रहा था युवक, गोली मारकर हत्या… चचेरे भाई पर शक

नानकमत्ता के सिद्धा गांव में घर पर हमले की सूचना मिलने पर लौट रहे सतनाम सिंह को रास्ते में गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पुरानी रंजिश के चलते चचेरे भाई पर हत्या का शक है।

नानकमत्ता। सिद्धा गांव में घर पर पथराव और हवाई फायरिंग की सूचना मिलने पर लौट रहे युवक को हमलावरों ने रास्ते में घेरकर गोली मार दी। सीने में गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुख्य हमलावर मृतक का चचेरा भाई बताया जा रहा है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात ग्राम सिद्धा में सतनाम सिंह के घर पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी करने के साथ हवाई फायरिंग की। इसकी सूचना सतनाम के भाई सोनू ने उन्हें दी। घर पर हमले की जानकारी मिलने के बाद सतनाम सिंह अपने छोटे भाई कुलदीप सिंह के साथ बाइक से वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और सतनाम सिंह के सीने में गोली मार दी। गोली लगने से सतनाम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

नानकमत्ता कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट और खटीमा कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक केसी आर्य ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top