Big Breaking:-देहरादून में डीएम के निर्देश पर अब नई व्यवस्था; गोदामों से नहीं, होम डिलीवरी से मिलेगी गैस

अब गैस एजेंसी के गोदामों से उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। यदि ऑनलाइन माध्यम से उपभोक्ता अपनी गैस बुक नहीं कर पा रहा तो वह एजेंसी पर आकर बुक करा सकता है लेकिन रसोई गैस की सिर्फ होम डिलीवरी ही की जाएगी।

गैस सिलिंडर लेने के लिए गोदाम और गैस एजेंसी पर बढ़ रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दोनों जगहों से सिलिंडर वितरण पर रोक लगा दी। देर शाम अपर जिलाधिकारी की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि गैस के गोदामों पर लग रही लाइनों की वजह से उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

नई व्यवस्था के अनुसार, अब गैस एजेंसी के गोदामों से उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। यदि ऑनलाइन माध्यम से उपभोक्ता अपनी गैस बुक नहीं कर पा रहा तो वह एजेंसी पर आकर बुक करा सकता है लेकिन रसोई गैस की सिर्फ होम डिलीवरी ही की जाएगी।

यही नहीं गैस एजेंसियों पर गैस का वितरण नियमानुसार हो और घर-घर डिलिवरी हो, इसके लिए जिला प्रशासन की टीम निगरानी रखेगी। 70 गैस एजेंसियों पर निगरानी करने के लिए 30 अधिकारी नामित किए गए हैं जो रसोई गैस की कालाबाजारी पर नजर रखेंगे। साथ ही यह देखेंगे कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आ रही।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें