Department

Big Breaking:-मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति।

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लंबित कार्यों एवं देनदारियों के निस्तारण हेतु समय-सीमा बढ़ाने के संबंध में किए गए अनुरोध पर वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केन्द्र सरकार द्वारा पीएमजीएसवाई -I के अंतर्गत शेष देनदारियों के भुगतान तथा पीएमजीएसवाई -II एवं पीएमजीएसवाई -III के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के लिए समय-सीमा को बढ़ाकर 31 मार्च 2027 क कर दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिये प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे राज्य में सड़क संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने में तेजी आएगी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top