Department

Big Breaking:-राजकीय इंटर कॉलेज, किशनपुर, देहरादून में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी महोदय देहरादून एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महोदय द्वारा समय-समय पर निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA),

देहरादून के तत्वावधान में दिनांक 30 दिसंबर 2025 को राजकीय इंटर कॉलेज, किशनपुर, देहरादून में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।


इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालयी छात्र-छात्राओ एवं अध्यापकगणों सहित कुल 680 व्यक्तियों द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया विकसित करना रहा।


प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून के मास्टर ट्रेनर श्री राजू शाही, श्री सुशील कैंतुरा द्वारा प्रतिभागियों को भूकंप, बाढ़ भूस्खलन, युद्ध, आतंकवाद एवं अन्य आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, प्राथमिक उपचार, आपातकालीन दूरभाष नंबरों, भूदेव ऐप,

सचेत ऐप, सेटेलाइट फोन का उपयोग तथा आपदा प्रबंधन में प्रयुक्त विभिन्न उपकरणों की कार्यप्रणाली के संबंध में व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी प्रदान की गई।


प्रधानाचार्य श्री धूम सिंह नेगी द्वारा विद्यालयों में इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने के अनुरोध के साथ आज के इस आयोजन हेतु विद्यालय प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी महोदय तथा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) महोदय का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रशिक्षण प्राप्त करने से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में आपदा के प्रति सजगता एवं आत्मरक्षा की क्षमता विकसित हुई यह भी अवगत कराया गया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top