Big Breaking:-सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन 30 मार्च से पांच अप्रैल तक रहेगा बंद, डेढ़ किमीं की पैदल चढ़ाई

सुरकंडा देवी मंदिर पहुंचने के लिए श्रद्धालु पांच दिन रोपवे का प्रयोग नहीं कर सकेंगे।श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से सुरकंडा देवी तक लगभग डेढ़ किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी होगी।

सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन 30 मार्च से 5 अप्रैल तक बंद रहेगा। सुरकंडा देवी रोपवे के समन्वयक नरेश बिजल्वाण ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान रोपवे का मरम्मत कार्य किया जाना है।

30 मार्च से पांच अप्रैल के बीच सुरकंडा देवी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से सुरकंडा देवी तक लगभग डेढ़ किलोमीटर की पैदल दूरी तय करके पहुंचना होगा।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें