Department

Big Breaking:-श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि की पहल, अब वेद-उपनिषद होंगे एक क्लिक पर, ‘प्रज्ञानम्’ AI चैटबॉट तैयार

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि ने एक अनूठी पहल की है। अब वेद-उपनिषद की जानकारी एक क्लिक पर मिलेगी। विवि के पीएलएमएस परिसर में बीसीए विभाग के शिक्षकों ने यह चैट बॉक्स तैयार किया है।

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि ने भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए एक अभिनव पहल की है। विवि ने प्रज्ञानम् नामक एआई चैटबॉट तैयार किया है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म अब विद्यार्थियों, शोधार्थियों और आम लोगों के लिए वेद, उपनिषद और प्राचीन विज्ञान से जुड़े ज्ञान को सरल और सुलभ बना रहा है।

विवि प्रशासन का कहना है कि वर्तमान में लगभग सभी पाठ्यक्रमों में भारतीय ज्ञान परंपरा को शामिल किए जाने के बाद प्रज्ञानम् छात्रों के लिए एक उपयोगी टूल साबित होगा, जिससे जटिल विषयों को समझना आसान होगा। श्रीदेव सुमन विवि के पीएलएमएस परिसर में बीसीए विभाग के शिक्षकों ने यह चैट बॉक्स तैयार किया है।

टीम के समन्वयक डॉ. गौरव वाष्णेय ने बताया कि राज्यपाल ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को एक-एक विशिष्ट विषय पर कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। जिसके तहत श्रीदेव सुमन विवि को भारतीय ज्ञान परंपरा विषय मिला।

विवि ने इस दिशा में आगे बढ़ते हुए राष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस आयोजित की और शोध-पत्रों पर आधारित एक पुस्तक भी प्रकाशित की, जिससे एक व्यापक और प्रमाणिक डेटा बेस तैयार हुआ।

डॉ. वाष्णेय ने बताया कि लगभग एक वर्ष के निरंतर प्रयास के बाद इसी शोध-आधारित सामग्री पर प्रज्ञानम एआई चैटबॉट विकसित किया गया।यह चैटबॉट वेद, उपनिषद, प्राचीन गणित, खगोल विज्ञान, ज्योतिष और अन्य पारंपरिक ज्ञान से जुड़े सवालों के प्रमाणिक और शोध-आधारित उत्तर उपलब्ध कराता है। इसकी खासियत यह है कि यह न केवल लिखित रूप में उत्तर देता है, मौखिक रूप से भी जवाब देता है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top