उत्तराखण्ड

Big Breaking:-मिल्क पाउडर और फोरेन फेट से बनाया पनीर, हरिद्वार में गुज्जर डेयरी पर खाद्य विभाग की कार्रवाई

श्यामपुर पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने कांगड़ी स्थित गुज्जर डेयरी पर छापा मारकर 50 किलो मिलावटी पनीर जब्त किया। पनीर निर्माण में मिल्क पाउडर और फोरेन फेट के इस्तेमाल की पुष्टि होने पर 49 किलो पनीर नष्ट कर दिया गया और नमूने जांच के लिए भेजे गए।

श्यामपुर (हरिद्वार)। श्यामपुर थाना पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग हरिद्वार की संयुक्त टीम ने सोमवार को कांगड़ी स्थित पनीर और अन्य दुग्ध उत्पाद निर्माण इकाई गुज्जर डेयरी पर छापेमारी की। मौके पर एक कंटेनर में लगभग 50 किलो पनीर मिला।

पूछताछ में डेयरी संचालक के भाई शराफत अली ने बताया कि उन्होंने पनीर निर्माण में मिल्क पाउडर और फोरेन फेट का इस्तेमाल किया है। मौके पर ही एक प्लास्टिक बैग में मिल्क पाउडर के लगभग 50 खाली पैकेट मिले। जिन्हें टीम ने जब्त किया।

निर्मित पनीर एवं पनीर निर्माण में प्रयोग किये जा रहे दूध के 02 नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा गया। 

सैंपल लेने के साथ ही 49 किलो पनीर गड्ढे में दबाकर कराया नष्ट

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि नमूना लेने के बाद शेष बचे लगभग 49 किलो पनीर को मौके पर ही गड्ढे में दबाकर नष्ट करा दिया गया। मौके पर रिटेल व्यवसाय के फूड लाइसेंस पर दुग्ध उत्पादों का निर्माण किया जाना पाया गया। निरीक्षण में पायी गयी

विभाग द्वारा नोटिस दिया गया

अनियमिताओं के आधार पर इस पनीर निर्माण इकाई के संचालक इमानत अली और मौके पर उपस्थित संचालक के भाई शराफत अली को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम अंतर्गत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की ओर से नोटिस दिया गया।

संयुक्त टीम में श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, एएसआई रवींद्र गौड़, कांस्टेबल मनमोहन सैनी,सुशील के अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग के गढ़वाल मंडल उपायुक्त आरएस रावत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार आदि उपस्थित रहे ।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top